फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक माह बाद भी नही ठीक हो सका फुट ओवरब्रिज का डैमेज पीलर

एक माह बाद भी नही ठीक हो सका फुट ओवरब्रिज का डैमेज पीलर

Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद भी नही ठीक हो सका फुट ओवरब्रिज का डैमेज पीलर
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन का डैमेज पिलर एक माह बाद भी ठीक नहीं हो सका। विभाग फाउंडेशन बनाकर छोड़ दिया है। पिलर नहीं लगने से एक नंबर लाइन और फुट ओवरब्रिज पर आवाजाही बंद है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ रहा है। बरहजिया ट्रेन सिर्फ दो चक्कर ही लगा रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 13 अगस्त को मालगाड़ी के फाटक से फुट ओवरब्रिज का एक पिलर डैमेज हो गया। इसके चलते एक और दो नंबर की लाइनों पर ट्रेनों तथा फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दिया था। बरहजिया ट्रेन का परिचालन एक सप्ताह तक बंद रहा। लोगों की शिकायत पर भटनी से बरहज तक सिर्फ दो फेरा बरहजिया ट्रेन को चलाने का निर्णय अफसरों ने लिया। इससे 13 अगस्त से बरहज बाजार से सलेमपुर तक का बरहजिया ट्रेन का परिचालन ठप है। इसके चलते जहां रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फुटब्रिज पर आवाजाही बंद होने से दादर, लिच्छवी व कृषक एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को रेलवे लाइन पार कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाना पड़ रहा है। एक नंबर लाइन बंद होने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही है। स्टेशन अधीक्षक मुुंद्रिका प्रसाद चौरसिया ने बताया कि पिलर का फाउंडेशन बन गया है। सूखने के बाद पिलर पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed