{"_id":"598c9be74f1c1ba1018b47ae","slug":"171502387175-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार वोल्टेज का तार टूटा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार वोल्टेज का तार टूटा, हादसा टला
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जंफर कटने से भुजौली फीडर से जुड़े कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लो-वोल्टेज से उपभोक्ता जूझते रहे। भटवलिया का मंडी फीडर भी टेक्निकल फॉल्ट से ठप रहा। शाम को मोहल्ले की सड़क अंधेरे में डूब गईं। घर पहुंचने के लिए राहगीरों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
गोरखपुर रोड स्थित कैलाशपुरी मोड़ के सामने गुरुवार को दोपहर दो बजे जंफर कट गया। इसके चलते भुजौली फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोरखपुर रोड, अहमद नगर, अली नगर, कैलाशपुरी समेत कई मोहल्लों में बिजली ठप हो गईं। कुछ देर के बाद बिजली तो आई लेकिन लो-वोल्टेज की सप्लाई रही। उपभोक्ताओं ने सब स्टेशन में जानकारी दी। जेई अमित सिंह की देखरेख में कर्मचारियों ने जंफर को दुरुस्त करने में जुट गए। उधर, हाई-वोल्टेज तार टूटने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया। सूचना पर बिजली आपूर्ति बाधित की गई। हालांकि देर शाम तक सड़क पर तार फैला रहा। पकड़ी बुजुर्ग-देसही देवरिया में 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है। गुरुवार की शाम 5.15 बजे अचानक तार टूट गया। जो नहर के किनारे पुल पर गिर पड़ा। बारिश के चलते पुल पर कोई बैठा नहीं था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।