{"_id":"5988a3a34f1c1ba6718b46b5","slug":"171502127011-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत में भटनी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत में भटनी के युवक की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। सूरत में मशीन के चपेट में आने से भटनी के एक युवक की मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन शव पहुंचते ही दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। घर वालों में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं का रोना देख लोगों की आंखों में आंसू भर आया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भटनी खास गांव के खौरा टोला निवासी वंशी राजभर का छोटा बेटा मुन्नीलाल सूरत में एक प्राइवेट कपड़ा मिल में नौकरी करता था। ड्यूटी करने के दौरान वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई। इसकी खबर उसके साथियों ने घरवालों को दी। सोमवार को उसका शव जब गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। जवान बेटे का शव देख पिता वंशी राजभर बदहवाश हो गए। पत्नी रिंकू इकलौती बेटी को गोद में लिए पति का शव देख बेहोश हो गई। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के चलते वह कुछ वर्ष पहले साथियों के साथ सूरत काम करने चला गया। इसकी मौत से परिवार में दो जून की रोटी संकट पैदा हो गया है।