{"_id":"5938362f4f1c1b0a7a8b459c","slug":"171496856111-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से पीटकर बीस हजार रुपये लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से पीटकर बीस हजार रुपये लूट लिया
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिहार के कारोबारी को पीटकर बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। छानबीन के बाद पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के मधवापुर इलाके में हुआ। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है।
गोपालगंज, विजयीपुर इलाके के कुरथिया निवासी चंदन शर्मा राइस मिल चलवाते हैं। बुधवार की सुबह चंदन शर्मा बाइक से रुपये लेकर बैकुंठपुर इलाके में जा रहे थे। आरोप है कि सुबह नौ बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने मधवापुर के पास रोक लिया और पिटाई की। 25 हजार रुपये लूट लिए। पिटाई से चंदन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने लूट की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए सामान्य मारपीट बताया। इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव ने कहा कि जांच की जा रही है। किसी बात को लेकर रास्ते में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
डिकी तोड़कर 30 हजार उड़ाए
खुखुंदू। चौराहे पर एक बाइक की डिकी तोड़कर शातिर 30 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना मंगलवार रात की है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नूनखार निवासी मोहन प्रसाद शिक्षक हैं। भटहर निवासी प्रधानाध्यापक मैनुद्दीन के साथ बाइक से भलुअनी एसबीआई से दोनों ने रुपये निकाले। डिकी में रुपये रख सड़क किराने बाइक खड़ाकर काम करने लगे। इसी दौरान किसी ने डिग्गी तोड़कर तीस हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
दुकान में 20 हजार की चोरी
खुखुंदू। बेरौना चौराहे पर दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोर तीन मोबाइल आदि चुरा ले गए। तेजपाल सिंह ने गांव के चौराहे पर दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात किसी समय चोर ताला तोड़कर 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई।