{"_id":"694c2ed3d2a364bbd908e583","slug":"17000-stolen-from-the-pocket-of-a-consumer-who-had-come-to-pay-his-electricity-bill-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-170861-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता के जेब से 17 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता के जेब से 17 हजार चोरी
Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव में बिजली बिल जमा करने पहुंचे एक उपभोक्ता के जेब से पॉकेटमार ने 17,500 हजार रुपये चुरा लिए। यह घटना उस समय हुई जब उपभोक्ता बिजली घर पर बिल जमा करने के लिए कतार में खड़े थे।
कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव निवासी रमेश चंद्र बुधवार को बिजली बिल जमा करने बिजली घर पहुंचे। जमा काउंटर पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। वह भी कतार में खड़े हो गए। रमेश चंद्र के मुताबिक बिजली का बिल जमा करने के लिए वह जेब में 17500 रुपये रखे थे। इसी बीच किसी ने उनकी पॉकेट मारकर 17,500 हजार रुपये चुरा लिए।
इसकी जानकारी उपभोक्ता जब काउंटर पर पहुंचा और जेब से रकम निकालने लगा तब हुई। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कर्मचारियों को दी। इससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल दीपक पटेल ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है, लेकिन अभी कोई लिखित तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद