{"_id":"643ae5de7a5862435c0b1bf6","slug":"17-executive-magistrates-will-conduct-body-elections-safely-deoria-news-c-7-1-126953-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 17 कार्यकारी मजिस्ट्रेट सकुशल कराएंगे निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 17 कार्यकारी मजिस्ट्रेट सकुशल कराएंगे निकाय चुनाव
Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को स्टैटिक निगरानी टीम की तैनाती निकायवार की है। उन्होंने दो नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायतों के लिए गठित टीम में 17 कार्यकारी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया है। उनके साथ तीन-तीन पुलिस कार्मिकों को नामित किया है। वहीं, तीन कार्यकारी मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निगरानी टीम को चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर यह टीम पूरी तरह से निगरानी करेगी। जांच की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। निगरानी बलों के लोकेशन समय-समय पर बदले जाएंगे।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के लिए ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) बरहज तथा नगर पालिका परिषद देवरिया के लिए राकेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) बैतालपुर को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत रुद्रपुर के लिए मयंक कुमार, राज्य कर अधिकारी कार्यालय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, गौरी बाजार के लिए विशाल कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) गौरीबाजार, बैतालपुर के लिए ज्ञान प्रकाश सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) बैतालपुर, रामपुर कारखाना के लिए रोहित पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
भाटपाररानी के लिए सतीश चंद्र राय सहायक विकास अधिकारी (पं.) भाटपार रानी, सलेमपुर के लिए अनिल कुमार चौबे सहायक विकास अधिकारी (पं.) सलेमपुर, मझौली राज के लिए सुरेन्द्र नाथ प्रजापति खंड शिक्षा अधिकारी लार, भटनी के लिए राजेश कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी भटनी, लार के लिए विंध्यांचल सिंह सहायक विकास अधिकारी (पं.) लार, बरियारपुर के लिए राजेंद्र नाथ संयुक्त खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर, तरकुलवा के लिए अंबिका प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (पं.) तरकुलवा को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पथरदेवा के लिए दिनेश कुमार मौर्य सहायक विकास अधिकारी (पं.) पथरदेवा, हेतिमपुर के लिए अभिषेक कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी विकास खंड देसही देवरिया, मदनपुर के लिए चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी (पं.) सदर तथा नगर पंचायत भलुअनी के लिए रामप्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) भलुअनी को कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।