फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएमओ के रुख पर भड़का आईएमए

सीएमओ के रुख पर भड़का आईएमए

Tue, 09 Apr 2019 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ के रुख पर भड़का आईएमए
सीएमओ के रुख पर भड़का आईएमए
विज्ञापन


नवीनीकरण में अवरोध का लगाया आरोप
बैठक कर बनाई आंदोलन की रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के साधारण सभा की बैठक मंगलवार को आईएमए भवन में हुई। इसमें सीएमओ की ओर से क्लीनिक, नर्सिंगहोम, पैथालॉजी सेंटर पंजीकरण-नवीनीकरण को लेकर जारी पत्र पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।

जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सकों का पंजीकरण-नवीनीकरण प्रतिवर्ष अप्रैल में किया जाता है, मगर इस बार सीएमओ इसमें अड़चन पैदा कर रहे हैं। सीएमओ की ओर से जारी पत्र का जवाब पंजीकृत डाक से भेजा जाएगा। अगर उसका संज्ञान लेकर नवीनीकरण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन की राह पर जाने को विवश होगा। किसी भी हाल में चिकित्सकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन पांडेय, डॉ. एचसी अरोरा, सचिव डॉ. उमाकांत पांडेय, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. सौरभ बरनवाल, डॉ. संदीप जायसवाल, डॉ. नवेंदु राय, डॉ. पवन त्रिपाठी, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. वरेश नागरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed