फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

अष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अष्टमी पर पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
आजाद अखाडा के तरफ से बजाजी गली में रखी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। बुधवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक के लोगों ने विभिन्न मार्गों पर स्थापित की गई आदि शक्ति के दरबार का दर्शन कर मां की स्तुति की। परिवार संग निकले भक्तों ने मेले का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

शहर के रामगुलाम टोला में जयश्रीराम सार्वजनिक दल की ओर से मुख्य द्वार पर रखी गई देवी प्रतिमा एवं अंदर प्रवेश करने पर मुख्य पंडाल में रखी गई सात देवी बहनों, सम्राट क्लब भुजौली कॉलोनी में 25 मुखी एवं 50 भुजाओं वाली देवी प्रतिमा दर्शनार्थियों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा साक्षात देव दर्शन देवरिया खास में देवी के विभिन्न रुपों में बालिकाओं का प्रदर्शन, आदि शक्ति दरबार राघवनगर का भव्य पंडाल, कचहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर हरे रंग में सजा मां का दरबार, जय मां वैष्णो क्लब न्यू कॉलोनी का गुफा से होकर मां वैष्णो देवी एवं बाबा बर्फानी का दर्शन, जय मां ममता माई क्लब कठिनईया मोड़ की देवी प्रतिमाओं के नौ रुपों के अलावा कुल 21 प्रतिमाएं, एकता क्लब मालवीय रोड, कोतवाली रोड के जीआईसी क्लब की देवी प्रतिमा सहित शहर के अन्य प्रमुख जगहों पर रखी गई प्रतिमाएं भक्तों को सबसे अधिक भा रही है। कई जगहों पर भक्तों में पूड़़ी, चना व हलुवा प्रसाद में बांटा गया। सेवा भारती संस्था की ओर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मालवीय रोड में निशुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने किया।
विज्ञापन


बंगाली विधि से हुआ पूजन
भीखमपुर रोड में बंगीय समिति बंगाली कालीबाड़ी मंदिर की ओर से बुधवार को बंगाली विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन व आरती हुई। पुजारी सपन चक्रवर्ती की देखरेख में समाज के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मौके पर भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को तहरी, खीर, बूंदी व सब्जी का प्रसाद भी खिलाया गया। इस दौरान डॉ.एसएन विश्वास, प्रवीन अग्रवाल, गोपाल मित्रा, समर भौमिक, गौतम पाल, पंकज भौमिक, शाद्रिका विश्वास, रिया घोष, अर्चन सौमित्र, तामश्री अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ही होगा हवन पूजन
पं.विवेक उपाध्याय ने बताया कि 18 अक्तूबर को दिन के 2.32 बजे के बाद दशमी शुरू होकर 19 अक्तूबर को शाम 4.39 बजे तक रहेगी। ऐसे में विजयादशमी पर्व बृहस्पतिवार को ही मनाया जाएगा। नौ दिन व्रत रहने वाले हवन पूजन बृहस्पतिवार को ही ढाई बजे के पूर्व करेंगे। पारन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed