फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक सवार छात्र ने टेलर में टक्कर मारा, मौत

बाइक सवार छात्र ने टेलर में टक्कर मारा, मौत

Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छात्र ने टेलर में टक्कर मारा, मौत
accident - फोटो : graphic
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक खड़े टेलर में भिड़ गई। हादसे में बाइक चला रहे 10वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहने था। बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

नाथनगर मोहल्ला निवासी राजू का बेटा अमन उर्फ छोटू (18) 10वीं का छात्र था। मंगलवार की देर रात वह अपने दो साथियों के संग लाहिलपार किसी दोस्त के घर जा रहा था। बिना हेलमेट पहने अमन बाइक चला रहा था। तीनों अभी भीखमपुर रोड में पहुंचे थे कि अमन बाइक से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी टेलर में टकरा गई। घटनास्थल पर ही अमन की मौत हो गई। पीछे बैठे दोनों युवक बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। अमन के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमन दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। मां बेबी देवी, बहन परी और रोली का रो-रोकर बुरा हाल था। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि टेलर में पीछे से बाइक चालक टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed