फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बरहज और रुद्रपुर में खुलेंगे दो नए जीआईसी

बरहज और रुद्रपुर में खुलेंगे दो नए जीआईसी

Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बरहज और रुद्रपुर में खुलेंगे दो नए जीआईसी
बरहज और रुद्रपुर में खुलेंगे दो नए जीआईसी
विज्ञापन

शासन की ओर से खुलने वाले 44 जीआईसी में दो देवरिया को मिले, शुरू हुई जमीन की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले के रुद्रपुर और बरहज तहसील में भी एक-एक राजकीय इंटर कॉलेज खुलेगा। शासन ने हरी झंडी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालय निर्माण के लिए दोनों तहसीलों में जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
कुछ माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नए जीआईसी खोले जाने की घोषणा की थी। 44 नए जीआईसी में दो देवरिया जिले को मिले हैं। जबकि पहले से चार जीआईसी संचालित हैं। इसमें सबसे पुराना जीआईसी देवरिया, राजकीय कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सलेमपुर एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर है। पांचवां राजकीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी के टीकमपार में निर्माणाधीन है। नए आदेश के तहत शासन से बरहज और रुद्रपुर तहसील में कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डीएम से इन तहसील क्षेत्रों में एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जमीन उपलब्ध कराने को एसडीएम को जारी हुए पत्र
डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नए जीआईसी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। वहां से बरहज व रुद्रपुर एसडीएम को भी पत्र दिया जा चुका है। दोनों तहसीलों में कॉलेज के नाम से जमीन उपलब्ध होते ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed