फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शानो-शौकत से निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस

शानो-शौकत से निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस

Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
शानो-शौकत से निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस
रुद्रपुर में मोहर्रम के सातवीं पर निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा की ओर से मंगलवार दोपहर बाद अबूबकरनगर से मुहर्रम की सातवीं का जुलूस लाव लश्कर के साथ निकला। रास्ते भर मर्सिया पढ़ते हुए, मुहर्रम का बाजा, ढाक, तासा, झाल के साथ युवा आगे बढ़े। विभिन्न अखाड़ों के प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अपने पारंपरिक कला का हैरतंगेज प्रदर्शन किया। स्टार क्लब अब्बासिया के अगुवा सेराज अहमद के नेतृत्व में जुलूस रेलवे स्टेशन, कसया ढाला होते हुए अमर ज्योति चौराहे पर पहुंचा। यहां चांद क्लब न्यू कॉलोनी, फाइव स्टार क्लब बांस देवरिया, इस्लामिया क्लब देवरही टोला, इलाही क्लब इलाहीटोला, इस्लामिया अखाड़ा रामनाथ देवरिया, थ्री स्टार क्लब अलीनगर, एकता क्लब पिपरपाती, फोर स्टार हैदरी क्लब महुआबारी के अखाड़े भी इसके साथ मिल गए। इसके बाद जुलूस नई बाजार, मोहन रोड, छहमुखी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड पर पहुंचा। यहां पर ताज क्लब देवरिया खास, हुसैनी क्लब चिरैया के अखाड़ों को साथ लेकर जुलूस सेंट्रल चौकी, नगरपालिका रोड होते हुए तहसील रोड के सरकारी चौक पर फिर अमन गेट अबूबकरनगर होते हुए वापस अपने-अपने चौक को लौट गए। जुलूस में मेराज अहमद, इमरान अहमद, मो. फारूख, भोला अंसारी, अकरम भोलू, सोनू, राशिद, फैजान, शाहिद, शाकिर, परवेज, चांद, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed