{"_id":"5b8c1c7a42c79246361b269b","slug":"161535908986-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस में मूल्यवृद्घि के विरोध में समाजवादी छात्रसभा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस में मूल्यवृद्घि के विरोध में समाजवादी छात्रसभा ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गैस व विद्युत दर की कीमत बढ़ने के विरोध में सुभाष चौक पर धरना देते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि किए जाने के खिलाफ रविवार को समाजवादी छात्रसभा ने सुभाष चौक पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
धरने में सपा नेता विजय रावत ने कहा कि रसोई गैस के मूल्य में प्रति सिलेंडर 30 रुपये की वृद्धि से गरीब, मध्यम वर्ग की कमर टूट जाएगी। पहले से ही जनता महंगाई से परेशान है। उस पर यह वृद्धि कर सरकार आमजनमानस से वादाखिलाफी कर रही है। चार वर्षों के शासन में केंद्र सरकार ने गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है। आम चुनाव में देश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि लगातार चौथे महीने में सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे महिलाओं के किचन का बजट गड़बड़ा जाएगा। कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 47 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसे व्यापारियों व दुकानदारों पर बोझ पड़ेगा। सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो सपा इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी। धरने में इमरान खान, बृृजानंद यादव, शबाब अंसारी, संगम कुशवाहा, हरिकेवल, मुलायम, गुड्डू, अशोक यादव, सत्या, अंकित, शादाब मिर्जा, रवि जायसवाल, देवेंद्र भारती, संजीव, विकास यादव, शुभम वर्मा, रामगोविंद, हरिओम यादव आदि शामिल रहे।
रविवार को दूसरे दिन भी धरने पर रही फूलन सेना
बरहज। फूलन सेना दूसरे दिन रविवार को भी धरने पर रही। उनका कहना था कि नगर क्षेत्र में खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार फलफूल रहा है। अवैध कारोबार बंद होने तक धरना जारी रहेगा। रविवार को फूलन सेना जिलाध्यक्ष राजेश निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कच्ची शराब के खिलाफ सेना का आंदोलन और उग्र रहा। सेना कार्यकर्ता कच्ची शराब से तबाह हो रहे घरों का ठीकरा प्रशासन के सिर फोड़ रहे थे। उनका कहना था कि नगर क्षेत्र में पूरी तरह से कच्ची शराब का कारोबार बंद होने तक आंदोलन जारी रहेगा। फूलन सेना महिला मोर्चा समस्या का समाधान न होने पर थाना परिसर में हांडी फोड़ेगी। अध्यक्षता रामजी निषाद और संचालन हरीश चंद्र ने किया। धरने को इंदू देवी, ज्योति देवी, सलाबी देवी, सुलगानी देवी, शारदा देवी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पन्ना देवी, तारा देवी, शालू, देवी, कमली देवी, फुलिया देवी, आरती, मेवाती, लवंगी, राधा और गुजराती आदि उपस्थित रहीं।