{"_id":"5b86cfba42c79246424d7160","slug":"161535561658-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की बैठक में दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की बैठक में दी गई विदाई
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका बोर्ड ने दी ईओ को दी विदाई
फोटो समाचार
31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे ईओ अवधेश सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर पालिका परिषद बोर्ड ने 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे ईओ अवधेश सिंह को विदाई दी। इस दौरान विकास के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन की अध्यक्षता में हुए समारोह में सभासद व उपस्थित लोगों ने ईओ को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न आदि भेंट किए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि समय चक्र के अनुसार लोगों के आने-जाने का क्रम लगा रहता है, लेकिन जाने वालों के कार्य यादें बनकर रह जाती हैं। मुख्य अतिथि एसडीएम घनश्याम ने कहा कि कर्मचारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। पालिका बोर्ड की बैठक में आवास, पेंशन, पाइप लाइन विस्तार और मरम्मत, अतिक्रमण खाली कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। नेहा सिंह, रवि जायसवाल, आशीष सिंह सहित अन्य सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। इस दौरान आनंद सिंह, जोखन, मनोज कुमार, मुन्ना, अमरदीप मौर्या, अभय कुमार, माया सिंह, प्रभावती, पार्वती सिंह, अलका, बिजली देवी आदि मौजूद रहीें।