{"_id":"5a9ece7a4f1c1b692a8b5949","slug":"161520356986-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने नंदी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने नंदी का पुतला फूंका
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपल नन्दी का पुतला फुका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर प्रदेश के काबीना मंत्री नंदगोपाल नंदी की टिप्पणी से नाराज युवा सपाइयों ने पोस्टमार्टम चौराहे पर नंदी का पुतला जलाया। उनके इस्तीफे की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आरपार की आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं की जुटान पोस्टमार्टम चौराहे पर हुई। नेतृत्व सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव और सपा नेता विजय रावत ने की। नंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के काबीना मंत्री नंदगोपाल नंदी ने बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रावण तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव को मेघनाद की संज्ञा दी थी। नंदी का यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने से भाजपा नेता तिलमिला गए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि सपा नेताओं के ऊपर यदि कोई अनर्गल बयानबाजी करेगा तो युवा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान हरिओम यादव, मोहित चौधरी, रणवीर यादव, जयसिंह यादव, अजहर मिर्जा, संजीव मोदनवाल, शहरयाद अहमद, राहत अली, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।