{"_id":"5a09ceb44f1c1b60678baf01","slug":"161510592180-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर की पिटाई से रोकने पर पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर की पिटाई से रोकने पर पुलिस से हाथापाई
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा। पकड़े गए चोर की पिटाई से रोकने पर लोगों ने दरोगा से हाथापाई की। उग्र लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। बाद में लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले किया। पिटाई से घायल चोर का इलाज पुलिस ने सीएचसी पर कराया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के अकटही बाजार निवासी अशोक कुशवाहा की चौराहे पर मकान है। इसमें इनका भाई दवा की दुकान है। रविवार की आधी रात को अशोक की मकान में चोरी की नीयत से चार युवक दाखिल हुए। खटपट की आवाज सुनकर चौराहे पर गश्त कर रहे होमगार्ड को आशंका हुआ तो आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। चोरी की सूचना पर चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। मकान को लोगों ने घेर लिया। चोर मकान के पीछे के रास्ते से भागने लगे। लेकिन गांववालों ने एक चोर को पकड़ लिया अन्य इसके साथी भाग निकले। नाराज लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने लगे। सूचना पर दरोगा कन्हैया सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। चोर की पिटाई कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो कुछ युवक दरोगा से हाथापाई करने लगे। लेकिन वहां मौजूद दुकानदारों ने युवकों को समझाया और पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले किया। चोरों ने बब्बन कुशवाहा के किराना की दुकान, संजय की कपड़े की दुकान, रामेश्वर की मेडिकल स्टोर और मुहर्रम की रूई की दुकान से एक लाख से अधिक का सामान और नकदी चुराया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर की पहचान थानाक्षेत्र के नोनार पांडेय गांव निवासी मनीष के रूप में की है। एसओ ने बताया कि दुकानदार अशोक कुशवाहा की तहरीर पर केस दर्ज चोर को जेल भेज दिया गया।