फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नगरपालिका चुनाव में आठ दावेदारों ने भरे पर्चे

नगरपालिका चुनाव में आठ दावेदारों ने भरे पर्चे

Fri, 03 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चुनाव में आठ दावेदारों ने भरे पर्चे
बरहज निर्वाचन कार्यालय में पर्चा खरीदने जाते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर निकाय चुनाव को लेकर तीसरे दिन सभासद पद के आठ दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। पूरे दिन वार्ड मेंबरों के लिए बनाए गए काउंटरों पर दावेदारों और समर्थकों की भीड़ रही। तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। जबकि अध्यक्ष पद के दावेदारों ने पर्चा दाखिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शुक्रवार को सुबह 11 से तीन बजे तक निकाय चुनाव में दावेदार पर्चा खरीदने और जमा करने का क्रम शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए बनाए गए कांउटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। रिटर्निंग आफिसर कर्मवीर रजक ने बताया कि अध्यक्ष पद का एक भी दावेदार ने पर्चा जमा नहीं किया। लोगों की मानें तो सभी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। जबकि सभासद पद के लिए बनाए गए काउंटरों पर पर्चा खरीदने और जमा करने का सिलसिला जारी रहा। सभासद पद के लिए 27 लोगों ने पर्चे खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed