फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उजड़ने-बसने में तबाह हो रही जिदंगी

उजड़ने-बसने में तबाह हो रही जिदंगी

Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
उजड़ने-बसने में तबाह हो रही जिदंगी
विश्व विजय त्रिपाठी
विज्ञापन

रुद्रपुर। राप्ती नदी के मुहाने पर बसे गायघाट गांव के लोगों की जिदंगी उजड़ कर बसने में तबाह हो रही है। नदी गांव का दो बार भूगोल बदल चुकी है। दो बार गांव को विलीन कर चुकी नदी अब तीसरी बार नेस्तानाबूद करने के लिए नदी तेजी से कटान कर रही है। 40 वर्ष से गांव को दौड़ा रही नदी से पीछा छुड़ाने के लिए बीस परिवार बहराइच के जंगलों में जाकर बस गए। नदी के जलस्तर में तेजी से उफान देख गांव वालों को फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
करीब चार हजार की आबादी वाले गायघाट गांव के लोगों को नदी ने ऐसा जख्म दिया है कि शायद कभी भूल न पाएं। वर्ष-1978 में गांव को राप्ती नदी ने पूरी तरह से आगोश में ले लिया। इसके बाद लोग करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेतों में बस गए। फिर भी नदी ने गांव का पीछा नहीं छोड़ा। वर्ष-1998 में दोबारा राप्ती नदी ने गांव को जद में ले लिया। दो बार नदी में मकान गंवाने के बाद बीस परिवार बहराइच के जंगलों में जाकर बस गए। नदी में घर बहने के बाद भी गायघाट गांव के लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। वह तीसरी बार बंधे के किनारे जाकर बस गए। यहां भी नदी हर वर्ष कटान करते हुए बंधे से सट कर बह रही है। कटान रोकने को ठोस उपाय नहीं होने से गांव के तबाह होने का खतरा फिर मडरा रहा है।
विज्ञापन

--
संवरने का मौका नहीं दे रही नदी
रुद्रपुर। गायघाट गांव के लोग जिदंगी को बचाने में भी तबाह हैं। गांव की सुरक्षा को लेकर हाकिमों की नजर नहीं पड़ने से उनमें नाराजगी है। गांव के रामप्रवेश यादव ने कहा कि इस बार भी बाढ़ की सुरक्षा को लेकर ठोस उपाय नहीं किए गए। योगेंद्र यादव ने कहा कि गांव में बाढ़ चौकी पर कोई झांकने तक नहीं आया। विभाग कागजों में बाढ़ चौकियां चला रहा है। बरसात से सलसलाए बंधे कभी भी नदी की धारा में समा सकते हैं। श्यामलाल ने कहा कि उनका दो मकान नदी में विलीन हो चुका है। किसी तरह पूरा परिवार मेहनत कर फिर से घर बनाया है। बच्चों की जिंदगी संवारने का नदी मौका ही नहीं दे रही। बंधे और नदी के बीच में बसे राम मियादी साहनी ने कहा कि उनकी झोपड़ी कभी भी नदी में बह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed