फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 children are getting a new lease on life every month at the Nutrition Rehabilitation Centre.

Deoria News: पोषण पुनर्वास केंद्र में हर माह 16 बच्चों को मिल रहा नया जीवन

Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 children are getting a new lease on life every month at the Nutrition Rehabilitation Centre.
देवरिया। कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए जिला महिला अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र वरदान साबित हो रहा है। यहां दवा के साथ पौष्टिक आहार देकर बच्चों की सेहत सुधारी जा रही है। केंद्र में हर माह औसतन 16 अति कुपोषित बच्चे भर्ती होते हैं।
विज्ञापन

इस तरह सालभर में करीब 200 बच्चों को कुपोषण से उबारने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र में एक साथ 10 बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था है। यहां आने वाले अधिकतर बच्चों का वजन उनकी उम्र के अनुसार कम होता है।
विज्ञापन

चिकित्सक जांच के बाद कुपोषण की गंभीरता के आधार पर उपचार शुरू करते हैं। शुरुआती चरण में बच्चों को एफ-75 और हालत में सुधार होने पर एफ-100 उपचारात्मक आहार दिया जाता है। इसके बाद घर में तैयार होने वाले पौष्टिक भोजन की आदत डालकर उन्हें छुट्टी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की जांच, दवा और भोजन की सुविधा निशुल्क है। उपचार के दौरान सरकार की ओर से माताओं के बैंक खाते में प्रतिदिन 100 रुपये की सहायता राशि भी भेजी जाती है।

चिकित्सकों के मुताबिक, जन्म के शुरुआती छह महीने तक मां का दूध नहीं मिलना, गरीबी, अशिक्षा, स्वच्छता और पोषण संबंधी जानकारी का अभाव कुपोषण के प्रमुख कारण हैं। छह महीने के बाद बच्चों को पर्याप्त पूरक आहार नहीं मिलने और दो बच्चों के जन्म के बीच कम अंतर होने से भी उनकी सेहत प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed