फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1.55 lakh children of council got benefit of DBT, waiting for 9880

Deoria News: परिषदीय के 1.55 लाख बच्चों को मिला डीबीटी का लाभ, 9880 को इंतजार

Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
1.55 lakh children of council got benefit of DBT, waiting for 9880
समय से नहीं मिला लाभ तो यूनिफाॅर्म, बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी नहीं खरीद पाएंगे अभिभावक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों के 9880 विद्यार्थियों को डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिला है। इससे नए सत्र में वह यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी सहित अन्य सामानों से वंचित हैं। इसे लेकर जहां शासन गंभीर है, वहीं कुछ बीईओ का रवैया सुस्त दिख रहा है।
जनपद के 2120 परिषदीय स्कूलों में सत्र 2023-24 में 26 अगस्त तक 2.20 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। शासन की ओर डीबीटी योजना के तहत इनके अभिभावकों के खाते में प्रति छात्र 1200 रुपये दिए जाने हैं। इससे वह ड्रेस, जूता-मोजा, बैग, स्टेशनरी, स्वेटर खरीदना है। सत्र शुरू होने के बाद 19 जुलाई को पिछले सत्र के नामांकन के आधार पर जनपद के 1,55,522 विद्यार्थियों के अभिभावक के खाते में शासन की ओर से निर्धारित धन भेजा जा चुका है, जबकि 9880 विद्यार्थियों को अभी इसका इंतजार है। शेष 5589 छात्रों के खाते नाट सीडेड यानि इनका खाता आधार से नहीं जुड़ा हैं एवं 4291 के आधार अप्राप्त होने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर अभिभावक जहां गंभीर दिख रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार नहीं प्रतीत हो रहे हैं। वर्तमान सत्र में 45 हजार से अधिक नामांकन पिछले सत्र के अपेक्षा हो चुका है। ऐसे में शेष छात्रों की संख्या में भी वृद्धि होने से योजना का लाभ पाने वालों के पात्रों की संख्या भी बढ़ रही है। रामगुलाम टोला मोहल्ले के अभिभावक रईस अंसारी ने बताया कि उनके पाल्य को अभी डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिला है। प्रधानाध्यापक से पूछने पर बताया जाता है कि दूसरे चरण में उनके खाते में धन आएगा।
विज्ञापन

------
प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को डीबीटी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। जो शेष छात्र रह गए हैं उनके आधार सहित अन्य दस्तावेजों को पूर्ण कराया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस संबंध में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed