फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिवार की तरह व्यापार को भी नैतिक जिम्मेदारी समझे : शक्ति

परिवार की तरह व्यापार को भी नैतिक जिम्मेदारी समझे : शक्ति

Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
परिवार की तरह व्यापार को भी नैतिक जिम्मेदारी समझे : शक्ति
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के जलकल मैदान में शनिवार को नवनिर्वाचित व्यापार मंडल खुखुंदू के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में जनपद से लगायत सलेमपुर, भटनी, लार सहित विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में पदाधिकारी शिरकत किए थे। इस दौरान बिरहा का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा यहां व्यापार मंडल के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित भीड़ व्यापारियों की मजबूती को दर्शा रही। मुझसे जो भी बन सकेगा बाजार के लिए करूंगा। क्षेत्र का विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। इसकी बदौलत ही बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी के लिए परिवार की तरह व्यापार भी एक नैतिक जिम्मेदारी है। सरकार के नए नियम, कानून की सबको जानकारी रखनी होगी। इससे शोषण नहीं होगा। सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता ने कहा कि नेताओं की तरह व्यापारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए। इसकी लड़ाई एकजुट होकर लड़ी जाए। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नीवेश द्विवेदी का शपथग्रहण कराया। इसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. संजीव शुक्ल, हरिश्चंद्र जायसवाल, योगेश सिंह, अनावारुल्लाह, रमेश वर्मा, नथुन राय, मृत्युंजय मणि त्रिपाठी, नारद मद्धेशिया, शिवाकांत, विनय दुबे, वासुदेव वर्मा, रविप्रताप मिश्र, बागिश दीक्षित, उपेंद्र प्रसाद, श्रवण बरनवाल, नूरबसर सिद्दीकी, अरविंद ठठेरा, शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
खुखुंदू। संरक्षक हरिश्चंद्र मद्धेशिया, धर्मनाथ, राजकुमार कुशवाहा, अध्यक्ष सन्नीवेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गा मद्धेशिया, विपिन कुमार, सुमेश मिश्र, राजेश बरनवाल, संगठन मंत्री बृजेश मद्धेशिया, महामंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, मंत्री विनीत बरनवाल, अरविंद कुमार, मनोज, सुदर्शन गुप्ता और अशोक कुमार कोषाध्यक्ष भगवान गुप्ता, मीडिया प्रभारी नारद मद्धेशिया, सदस्य शिवकुमार, सुग्रीव, संजय कुमार, विमलेश तिवारी, भूपेंद्र, निजामुद्दीन, दिवाकर, पन्ना लाल, मोतीलाल, मनोज, ध्यानचंद, विकास, मंटू, टुनटुन राजकुमार, कन्हैया, विनोद कुमार, कमरुज्जमा, विकास प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed