{"_id":"5ba3d1e0867a557ff129cb5c","slug":"151537462752-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को मनेगी पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को मनेगी पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल मनेगी पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि
देवरिया। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक भीखमपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को हुई। इसमें पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर 22 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मनाने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि बाबू मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सपहीं टड़वा में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी शामिल होंगे। समाजवाद के सच्चे सेवक बाबू मोहन सिंह के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ सहभागिता निभाएं। बैठक में रामखेदू यादव, जगदीश यादव, कुंजबिहारी, रमायन यादव, पवन कुशवाहा, अनिल भारती, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।