फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   देवरिया में छह लेखपालों की सेवा समाप्त

देवरिया में छह लेखपालों की सेवा समाप्त

Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में छह लेखपालों की सेवा समाप्त
देवरिया में छह लेखपालों की सेवा समाप्त
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद हड़ताल करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
कार्रवाई की जद में आए सभी लेखपाल प्रशिक्षु
अन्य 318 लेखपालों पर भी शीघ्र होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एस्मा लागू होने के बाद भी हड़ताल पर डटे लेखपालों पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात छह लेखपालों की सेवा समाप्त कर दी गई। यह सभी प्रशिक्षु लेखपाल हैं। इन्हें गुरुवार को ही प्रशासन ने नोटिस दे दिया था। 318 अन्य प्रशिक्षु लेखपालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, बस्ता जमा न करने वाले पुराने लेखपालों पर भी केस दर्ज कराने की तैयारी है।
जिले की पांच तहसीलों में कुल 473 लेखपाल कार्यरत हैं। इसमें 324 प्रशिक्षु लेखपाल हैं। इनकी दो वर्ष की प्रशिक्षण अवधि अभी पूरी नहीं हुई है। शासन की ओर से एस्मा लगाए जाने के बावजूद हड़ताल कर लेखपालों से वार्ता कर जिला प्रशासन ने काम पर लौटने की अपील की थी। जिलाध्यक्ष समेत 11 लेखपालों का निलंबन कर दबाव बनाने की कोशिश हुई। इसके बाद भी लेखपाल नहीं मानें तो गुरुवार को सभी तहसीलों के एसडीएम ने अपने तहसील क्षेत्र में कार्यरत प्रशिक्षु लेखपालों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में काम पर लौटने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सभी लेखपाल शुक्रवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। लिहाजा प्रशासन ने उनके सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में छह लेखपालों को बर्खास्त किया गया है। इनमें सर्वाधिक तीन सलेमपुर तहसील क्षेत्र के हैं। सदर, बरहज और भाटपाररानी के भी एक-एक लेखपालों पर भी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि शासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले सभी लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छह प्रशिक्षु लेखपालों की सेवा समाप्त की गई है। जल्द ही अन्य लेखपालों का भी आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनकी हुई सेवा समाप्त
सदर तहसील के उमंग सिंह, सलेमपुर के रजत कुमार, नंदलाल गुप्ता, अमरेश मौर्य, बरहज के रामकुमार, भाटपाररानी के पितांबर की सेवा समाप्ति का आदेश हुआ है।

लेखपालों का ऐलान, नहीं झुकेंगे
देवरिया। कार्रवाई के बावजूद लेखपाल शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि प्रशासन चाहे जितना जुल्म ढा ले, लेखपाल नहीं झुकेंगे। आर-पार की लड़ाई का मूड बना चुके हैं। उन्होंने उत्पीड़नात्मक कार्यों की कड़ी निंदा की। जिला मंत्री अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि लेखपाल प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, बावजूद उसके हितों की अनदेखी की जा रही है। धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला ऑडिटर रमेश चंद्रपति त्रिपाठी भी शामिल हुए और समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर रवि पटेल, दिग्विजय मिश्र, गणेश शंकर त्रिपाठी, राजकुमार मिश्र, नर्वदेश्वर मिश्र, कृष्णकांत, शैलेष कुशवाहा, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed