फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी

Fri, 29 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी
chori - फोटो : amarujala
गौरीबाजार। ठंड में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई है। गुरुवार की रात चोरों ने ग्राम नगरवली में सूने पड़े दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। ग्राम पथरहट निवासी राजेंद्र गोरखपुर में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राम नगरौली में मकान बनवाया है। इसमें भतीजा अरविंद रहते हैं। गुरुवार की रात अरविंद किसी काम से अपने घर पथरहट चले गए थे। इसी बीच घर में कुछ अज्ञात चोर घुस गए। ताला तोड़कर चोरों ने कई कमरों में रखी नकदी समेत लगभग दो लाख के आभूषण चुरा लिए। गृहस्वामी को घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने मोबाइल फोन पर दी। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित रुपेश विश्वकर्मा के मकान को निशाना बनाया। रामप्रवेश पत्नी पुष्पा के साथ गुरुवार को देवरिया गए थे। वहीं रिश्तेदार के यहां रुक गए थे। इसी बीच अज्ञात चोर उनके सूने घर में घुस गए और 35000 की नकदी समेत लगभग दो लाख का सामान चुरा ले गए। चोरों ने गांव के ही गुड्डू अंसारी के मकान का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मगर मकसद में सफल नहीं हो पाए। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed