फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विधायक ने लौटवाई घूस की रकम, मची खलबली

विधायक ने लौटवाई घूस की रकम, मची खलबली

Fri, 03 Nov 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने लौटवाई घूस की रकम, मची खलबली
जिला महिला अस्पताल से बाहर से लिखी गई दवा के पर्ची को देखते बरहज विधायक सुरेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को जरूरी दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। शिकायत पर पहुंचे अस्पताल पहुंचे बरहज विधायक तो खलबली मच गई। आनन-फानन में वसूला गया रकम वापस हुआ। अस्पताल से दवाइयां मुहैया कराई गई। सीएमएस और दवा वितरण कक्ष में मौजूद कर्मचारी को विधायक ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

बरहज क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव के अरविंद चौबे की पत्नी श्वेता का ऑपरेशन तीन दिन पहले अस्पताल में हुआ। इसके एवज में ओटी में तैनाती एक स्टाफ नर्स ने दो हजार रुपये लिए और सभी दवाइयां खरीदनी पड़ी। शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर जाने के लिए सुबह 11 बजे से अरविंद ने एंबुलेंस के लिए 102 और 108 पर फोन किया। तीन घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने विधायक सुरेश तिवारी को फोन किया और दिक्कत बताई। दो बजे विधायक पहुंचे और सीएमएस व एंबुलेंस संचालकों की जमकर क्लास ली। जिम्मेदारों ने आनन-फानन में एंबुलेंस मुहैया कराया। इसके बाद वह ओपीडी में दवा वितरण काउंटर पहुंचे। पर्ची पर लिखी हुई दवा नहीं देने की बात कहते हुए उसे फटकार लगाने लगे। कर्मचारी ने दवा उपलब्ध कराया। इसके बाद वह ओटी कक्ष गए, वहां मौजूद महिलाएं ऑपरेशन के नाम पर रकम वसूलने का आरोप लगाया। विधायक ने सीएमएस डॉ. माला सिन्हा को फटकार लगाते हुए शासन में शिकायत करने को कहा। विधायक ने कहा कि डॉक्टर और कर्मचारियों की मनमानी के चलते लोगों का इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। शासन में शिकायत करूंगा।
विज्ञापन


आठ साल से तैैनात स्टाफ नर्स को हटाने की मांग
देवरिया। विधायक ने कहा कि महिला अस्पताल सिर्फ नाम का है। इलाज के नाम पर लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत मिल रही है। ओटी में आठ सालों से तैनात एक स्टफ नर्स की शिकायत करते हुए लोगों ने तबादला की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से बंद है अल्ट्रासाउंड केंद्र
देवरिया। महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में तीन माह से ताला बंद है। महिलाओं को निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाना पड़ता है। इसमें करीब 500 रुपये खर्च लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed