फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नशे में धूत सिपाही ने मचाया उत्पात

नशे में धूत सिपाही ने मचाया उत्पात

Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नशे में धूत सिपाही ने मचाया उत्पात
भटनी। उत्पात मचा रहे एक सिपाही की लोगों ने धुनाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया। लोगों की मानें तो सिपाही नशे में था। मना करने के बावजूद बेजा हरकत कर रहा था।
विज्ञापन

भटनी नगर के चूड़ा गली में एक बैंक में तैनात एक महिला कर्मचारी किराए के मकान में रहती हैं। गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसने फोन कर शाखा प्रबंधक को आवास पर बुलाया। प्रबंधक के साथ खुखुंदू थाने पर 100 डॉयल वाहन पर तैनात एक सिपाही और दो अन्य लोग जा रहे थे। रास्ते में मूर्ति आयोजकों की ओर से भोज का कार्यक्रम चल रहा था। वहां सिपाही रुक गया और मूर्ति आयोजकों से उलझने लगा। मना करने पर नशे में सिपाही वर्दी का रौब गांठते हुए चूल्हे पर पूड़ी निकालने के लिए रखी गई तेल से भरी कड़ाही उलट दिया। इससे नाराज लोगों ने सिपाही की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को लेकर थाने चली गई। इसको लेकर भोज कार्यक्रम में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। सिपाही का मेडिकल कराने के बजाए पुलिस ने उसे भोर में छोड़ दिया। प्रभारी एसओ विजय सरोज ने बताया कि विवाद करने वाला सिपाही नशे में था। उसकी तैनाती खुखुंदू थाने पर है। इसकी सूचना एसपी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed