{"_id":"59e0ef8e4f1c1b76678b58bb","slug":"151507913614-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोष लोगों पर दर्ज हुआ केस वापस कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोष लोगों पर दर्ज हुआ केस वापस कराया जाए
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर में बवाल के बाद मईल पुलिस ने 56 लोगों पर केस दर्ज किया। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत किया। डीएम ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इसी प्रकरण को लेकर बरहज विधायक के नेतृत्व में लोगों ने थाने का घेराव किया था।
मईल थाना क्षेत्र के गोड़वली और इशारू गांव के लोग दो अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन करने के लिए जुलूस लेकर जा रहे थे। भागलपुर कस्बा में रात को किसी बात को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एसओ सहित तीन पुलिसकर्मी और जुलूस में शामिल लोगों को चोटें आई। पुलिस इस मामले में दोनों गांव के 31 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे नाराज विधायक सुरेश तिवारी के नेतृत्व में दोनों गांव के लोगों ने थाने का घेराव किए। विधायक ने लाठीचार्ज करने वाले मईल एसओ और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आश्वासन पर विधायक शांत हुए। इसी प्रकरण में इशारू और गोड़वली गांव के लोग डीएम से मिलकर मांगपत्र दिया। लोगों ने मईल पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए फर्जी तरीके से युवकों पर केस दर्ज करने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि पुलिस जान बुझकर युवकों को अपराधी बना रही है और दबिश दे रही है। मांगपत्र देने वालों में चंद्रशेखर, सुदर्शन, महंत सिंह, विश्वजीत सिंह, रघुवंश सिंह, राजबहादुर, प्रशांत सिंह, प्रतीक सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।