{"_id":"59aee6c24f1c1ba6078b4708","slug":"151504634562-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत चार पर केस दर्ज
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाल को मामले की जांच कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया। कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव निवासी सुदर्शन प्रसाद को गांव के कुछ लोगों ने 12 दिन पूर्व मारपीट कर घायल कर दिया था। बीचबचाव करने गई पत्नी भी घायल हो गई थीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इस मामले को गंभीरता से न लेते हुए कोतवाली पुलिस कार्रवाई के बजाय पीड़ित को इधर-उधर भटका रही थी। पुलिस के इस रवैया को देख पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान चंद्रपाल यादव, कांता, मुक्तिनाथ और सुनील पर जान से मारने समेत एससी एसटी के तहत केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल विजय सिंह गौर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका सीयूजी नंबर नहीं उठा।