फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवेचक की गलती से सफर कर रही युवतियां

विवेचक की गलती से सफर कर रही युवतियां

Wed, 23 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विवेचक की गलती से सफर कर रही युवतियां
देवरिया। विवेचक की छोटी लापरवाही से सलेमपुर के पथिक निवासी से पकड़ी गईं दो युवतियां और एक किशोरी को सात दिन बाद भी मुकम्मल जगह नहीं भेजा जा सका है। न्यायालय ने इस मामले में सीओ सलेमपुर को तलब कर फटकार लगाई। कहा कि विधिक जानकारी लेकर अगले दिन कोर्ट में हाजिर हों।
विज्ञापन

16 अगस्त को सलेमपुर के पथिक निवास होटल पर पुलिस और तहसील प्रशासन के लोगों ने छापामारी की। कुछ लोग पीछे के रास्ते भाग निकले। होटल मालिक समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया। इसमें दो युवती और एक किशोरी भी हैं। विवेचक ने इन तीनों के खिलाफ अनैतिक देह निवारण अधिनियम और 366ए आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। चूंकि विवेचक ने तीनों को नाबालिग बनाया था, इसलिए कोर्ट ने किशोरी न्यायालय भेज दिया। पुलिस तीनों को गोरखपुर, मिर्जापुर और वाराणसी जेल ले गई, लेकिन तीनों जगह उन्हें लेने से इनकार कर दिया गया। फिर पुलिस ने न्यायालय को सूचना दिए बिना महिला थाने में रखा। जब न्यायालय में किशोरियों के अधिवक्ता ने जमानत के लिए प्रार्थना-पत्र दिया तो मामला सामने आया। कोर्ट ने सीओ सलेमपुर को तलब किया। बुधवार को वह उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed