{"_id":"598de6e64f1c1bdf2b8b459d","slug":"151502471910-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटने वाले दोनों सिपाही लाइनहाजिर
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पल्लेदारी का काम करने वाले युवक को चोरी के शक में पकड़कर बर्बरता पूर्वक पिटाई करने वाले दोनों सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।
खामपार के लक्ष्मणचक गांव का संतोष कुशवाहा के माता-पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। वह पल्लेदारी का काम कर जीवनयापन करता है। बुधवार को सिपाही अरविंद यादव और जीतेंद्र यादव ने उसे पकड़ लिया। दोनों सिपाहियों का कहना था कि 18 जुलाई को खामपार के दुकान में हुई चोरी में वह शामिल रहा है। दोनों सिपाहियों ने अपने कमरे में उसकी जमकर पिटाई की। जानकारी होने पर भाजपा नेता राजकुमार शाही गुरुवार को पीड़ित संतोष को लेकर एसपी राजीव मल्होत्रा के पास पहुंचे थे। युवक ने एसपी को आपबीती बताई। कहा कि छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। एसपी ने सीओ भाटपाररानी को मामले की जांच का आदेश दिया। सीओ भाटपाररानी ने पीड़ित से सिपाहियों की पहचान कराई तो वह दोनों को पहचान लिया। सीओ ने एसपी को दोनों सिपाहियों के बर्बरता की रिपोर्ट दी। इसके आधार पर एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।