{"_id":"5982016e4f1c1bba698b46a9","slug":"151501692270-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। जहाज घाट पर बने बाढ़ मापक मीटर गेज पर घाघरा खतरे के निशान से करीब 7 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी है। दो दिनों से जलस्तर में 10-15 सेंटीमीटर हुई वृद्घि को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कपरवार संगम तट और कुरह परसियां के समीप कटान की आशंका बढ़ गई है।
नगर से सट कर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर करीब 20 दिन पहले खतरे के निशान से काफी ऊपर बहने लगा था। जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्घि को लेकर तटवर्ती क्षेत्र के लोगां को 1998 में आई बाढ़ का मंजर याद आने लगा था। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन भी चौकन्ना हो गया था। सुरक्षा की दृष्टिकोण से करीब 15 बाढ़ चौकियां बनाकर राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी, जो पल-पल की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करा रहे थे। नदी के करवट लेते ही जलस्तर काफी नीचे 66.00 सेंटीमीटर पर पहुंच गया था। नदी के जलस्तर में दोबारा आ रही तेजी से घाघरा का जलस्तर मौजूदा हाल में खतरे के निशान से 66.57 सेंटीमीटर पर ऊपर पहुंच गया है। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों में जलस्तर में मामूली बढ़त देखी गई है। घबराने की बात नहीं है।