{"_id":"597f63a04f1c1baf328b4936","slug":"151501520800-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद सड़क पर उतरे शिक्षामित्रों का आंदोलन छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार से नियमों में परिवर्तन कर शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाए जाने की मांग की। जिसके लिए उन्होंने शुद्धि बुद्धि यज्ञ किया।
ब्लॉक संसाधन परिसर में सोमवार को जुटे शिक्षामित्रों की भीड़ देख पुलिस फोर्स मौजूद रही। शिक्षामित्रों ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति दी। शिक्षामित्र संघ के नेता मणिंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुछ शिक्षक बेवजह शिक्षामित्रों के आंदोलन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। वह शिक्षामित्रों पर जबरन स्कूलों को बंद कराने का आरोप लगा रहे है। जिसकी निंदा की जाती है। संतोष विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का आंदोलन अहिंसावादी चलता रहेगा। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों को लेकर मौन धारण की है। जिससे आंदोलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को जिले पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। इस अवसर पर इंद्रभूषण तिवारी, विश्वप्रकाश सिंह, मनोज यादव, विनोद मिश्रा, इंद्रभूषण तिवारी, हरिकेश यादव, उमाशंकर गुप्त, सीमा, शशिकला, सोनम, किरन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।