फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ग्राम प्रधानों का निर्वाचन 00

ग्राम प्रधानों का निर्वाचन 00

Mon, 03 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों का निर्वाचन 00
देवरिया। चार ग्राम पंचायतों के उपचुनाव में तीन महिलाएं ग्राम प्रधान चुन ली गई। जीत के लिए सहानुभूति की लहर काम आई। विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर दिया गया। पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशियों और उनके एजेंट की मौजूदगी में मतपेटिका खोली गई। वोट का ग्रॉफ बढ़ता देेेख प्रतिद्वंदी हटने लगे। हालांकि कुछ जगहों पर अंत समय तक प्रत्याशी डटे रहे। पंचस्थानी निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना के पोखरभिंडा में पांच प्रत्याशी के बीच मतदान हुआ। तौकीर 134 मत से ग्राम प्रधान बनें। तौकीर को 506, लड्डन को 374, वीरेंद्र को 192, इस्तेखार अहमद 50 और शकीला को 48 मत मिला। परसिया करकटही-भटनी में रेनू देवी ने 335 मतों से जीत हासिल की। रेनू देवी को 904, महेश को 569 और नरसिंह 173 मत मिला। सिकटिया दिनाचक-बनकटा में कमलावती देवी ने 155 मतों से मनोज को हराया। कमलावती को 757 और मनोज यादव को 602 मत हासिल हुआ। तिलौली-भागलपुर में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सरिता ने 104 मतों से जीत हासिल की। सरिता 319, सुरेश 215 और रामगुनी को महज 64 मत मिले। जीत के बाद ग्राम प्रधानों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। गांव में जुलूस निकाल कर समर्थकों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed