फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मंत्री के इलाके में नहीं सुधर रहा सीएचसी की दुव्यर्वस्था

मंत्री के इलाके में नहीं सुधर रहा सीएचसी की दुव्यर्वस्था

Sat, 24 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मंत्री के इलाके में नहीं सुधर रहा सीएचसी की दुव्यर्वस्था
रुद्रपुर। सूबे के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के इलाके में स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों और तीमारदारों को दवा, इलाज के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। गर्मी में भर्ती कक्ष में मरीज पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बिजली कटने पर अस्पताल में लोग झल्ला जा रहे। शनिवार को बिजली के अभाव में एक मरीज का मलेरिया की जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा किया। अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन नहीं लग रहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को टड़वा गांव की ज्योति सिंह बुखार का इलाज कराने को पहुंची थीं। चिकित्सक ने मलेरिया की जांच कर रिपोर्ट मांगा। अस्पताल में बिजली कटने के अभाव में मरीज का रिपोर्ट नहीं तैयार हो पाया। जनरेटर में खराबी के कारण अस्पताल में पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। रिपोर्ट नहीं मिलने पर तीमारदार हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। अस्पताल में एआरवी इंजेक्शन लगवाने गए रोमेश मणि ने कहा कि दो दिन से कुत्ता काटने पर लगाने वाली सुई नहीं लग रही। लोगों को प्राईवेट में एआरवी लगवाना पड़ रहा है। भर्ती कक्ष में लोग पसीने से बेहाल दिखे। मरीज के बगल में उनके घर वाले हाथ के पंखे का सहारे राहत ले रहे थे। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने कहा कि जनरेटर में कुछ खराबी आ जाने के कारण बंद हो गया था। जिससे दिक्कत हुई। एआरवी का इंजेक्शन जल्द ही अस्पताल में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed