{"_id":"654e80c78f7f9eedb400dd27","slug":"15-new-dengue-patients-found-13-discharged-deoria-news-c-208-1-deo1003-12708-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेंगू के नए 15 मरीज मिले, 13 की हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेंगू के नए 15 मरीज मिले, 13 की हुई छुट्टी
विज्ञापन
- वार्ड में भर्ती 17 मरीजों का चल रहा इलाज, एक ही परिवार के तीन लोग पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार को दोपहर तक 15 नए मरीज भर्ती किए गए। एक ही परिवार के तीन लोग भर्ती हैं। जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर 13 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिले से आने वालों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीड़ित मिल रहे हैं। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसी बीच तीन दिन से बुखार से पीड़ित महिला के पुत्र तथा बहू को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के एक मोहल्ले की महिला तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। दवा लेने पर आराम न मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के एक मोहल्ले की महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराने पर आराम नहीं मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरहज क्षेत्र का एक किशोर दो हफ्ते से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैकुंठपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। वह ओपीडी में दिखाया। दवा देने के साथ जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले का व्यक्ति पांच दिन से बुखार की चपेट में है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के ही अन्य एक मोहल्ले का युवक सोमवार से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। प्लेटलेट्स कम होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। खुखुंदू क्षेत्र क एक महिला दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराई। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सदर ब्लाॅक क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति सात दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज व जांच कराया। रिपोर्ट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर ब्लाॅक के ही एक गांव का एक युवक छह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लिया और जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। वह रोहतक से ट्रेन से घर जा रहा था। रास्ते तबीयत खराब हो गई। उसे ट्रेन से उतारकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक व रुद्रपुर क्षेत्र की एक महिला को भी भर्ती कराया।
-- -- -- -- --
मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए इलाज, दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। अलग से वार्ड बनाया गया है। मरीज अधिक होने पर बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस