{"_id":"653ff5f1db3502a17e023f7d","slug":"145-dilapidated-roads-will-be-rejuvenated-there-will-be-no-need-to-travel-hesitantly-deoria-news-c-208-1-deo1001-11762-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 145 जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, हिचकोले खाते नहीं करना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 145 जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, हिचकोले खाते नहीं करना होगा सफर
Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। करीब एक साल से अधिक समय से जर्जर हो चुकीं 145 सड़कों की मरम्मत किया जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर माह से इन सभी सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। इनमें से अधिकांश ऐसी सड़कें हैं जो पैचवर्क के लायक नहीं है। इन सड़कों के बन जाने से जहां लाखों लोगों को हिचकोले भरे सफर से मुक्ति मिलेगी, वहीं कोहरे में गड्ढों से होने वाले सड़क हादसों पर पर भी अंकुश लग सकेगा। इस कार्य के लिए धन भी अवमुक्त किया जा चुका है।
जिले की 145 सड़कें ऐसी हो चुकी थीं, जिनसे गुजरना लोगों के लिए दुश्वारियों से भरा था। करीब 225 किलोमीटर की इन सड़कों की फिर से मरम्मत करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड ने खाका तैयार किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में धन अवमुक्त किया गया है। इन सड़कों पर नजर डाली जाए तो तरकुलवा-बंजरिया मार्ग से सीतापट्टी को जोड़ने वाली सड़क से हर रोज पांच से दस हजार लोगों का आवागमन होता है। पर बारिश के दिनों में गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीर चोटिल होकर गिर जाते थे। कनकपुरा-कौला चक मार्ग जर्जर हो जाने से इससे जुड़े करीब दस गांवों के लोगों को दिक्कतें होती थीं। रामपुर कारखाना टाउन एरिया से मधवापुर मार्ग का हाल यह है कि जगह-जगह यह टूट चुकी है। यहां पर सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइटें न होने से टूटी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।
देवरिया-कसया मार्ग से बभनौली को जाने वाली सड़क का सोमवार को पड़ताल की गई तो यह देखने को मिला कि यह सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। कंचनपुर से बघौचघाट से सेमरी मार्ग को जाने वाली छह सौ मीटर सड़क पर तीस गड्ढे मिले। देवरिया-कसया मार्ग से भगवानपुर को जाने वाली सात सौ मीटर की सड़क जर्जर है। महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर एक किलोमीटर में देखने को मिला कि थोड़ी सी बारिश में पानी लग जाता है। देवरिया-पकड़ी मार्ग से बरडीला दल को जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। पिंडी-भागलपुर मार्ग से अजना को जाने वाले मार्ग की हालत यह है कि चंद कदमों पर ही गड्ढे ही गड्ढे सड़क पर हैं। अब इन सड़कों के निर्माण का काम 15 नवंबर तक शुरू कर दिया जाना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गिट्टी-मिट्टी भरकर गड्ढा मुक्ति का अभियान
देवरिया। सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। पर हकीकत तो यह है कि जिले में सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान की खानापूर्ति की जा रही है। जिन जगहों पर यह अभियान चलाया गया है वहां की पड़ताल करने पर देखने को मिला कि किसी तरह पैच वर्क का काम किया जा रहा है। देवरिया-पकड़ी मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी में करीब 135 गड्ढे हैं। इन जगहों पर गिट्टी, मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया गया है। हालत यह है कि भारी वाहन के आते ही धूल उड़ने लग रहा था। इतना ही नहीं, शहर के रामलीला मैदान रोड की हालत यह है कि मुख्य मार्ग से हर रोज 20 से 25 हजार लोगों का आना-जाना होता है। इस मार्ग से देवरिया खास, भुजौली कालोनी, उमानगर, सीसी रोड, कैलाशपुरी के लिए यह मुख्य मार्ग है। पर जगह-जगह गड्ढा मौजूद है। इस रोड पर गड्ढा मुक्ति अभियान हवा हवाई साबित हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
कोट:
नरायनपुर से कौलाचक आने वाली सड़क का हाल यह हो गया है कि अब कच्चे मार्ग में तब्दील हो गई है। केवल गिट्टी ही दिखाई दे रही है। बारिश के समय तो आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़कों की समय से मरम्मत कराई जाती तो लोगों को दिक्कत नहीं होती।
- राघव पांडेय
-- -- -- -- --
सीतापट्टी को जाने वाली सड़क करीब एक दशक से खराब थी। कई बार इसके लिए प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई पर सुनवाई नहीं हुई। इस सड़क से करीब 15 गांव के लोग आते जाते हैं। सड़क बन जाएगी तो काफी सहूलियत हो जाएगी। इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
- अबरार अहमद
-- -- -- -- -- -- -
सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी सड़कों का आगणन भी तैयार कर दिया गया है और धन भी अवमुक्त हो गया है।
- मनोज पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग