{"_id":"5c717e24bdec22738335fce1","slug":"141550941732-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव, गरीब, किसान और नौजवान की सरकार है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव, गरीब, किसान और नौजवान की सरकार है भाजपा
विज्ञापन
लाभार्थियो को सांसद कलराज मिश्र ने आरोग्य कार्ड वितरित किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र और कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने लाभार्थियों को आरोग्य कार्ड वितरित किया। जिले को मिली दो एलएएस (लाइफ एडवांस सपोर्ट) एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को गांव, गरीब, किसान, नौजवानों के लिए समर्पित बताया।
सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना का मकसद हर गरीब को बेहतर इलाज देना है, ताकि रुपये के अभाव में किसी की जान न जाए। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान है। आरोग्य कार्ड के जरिए पात्र लोग गोल्डन कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेंगे। विधायक सुरेश तिवारी ने मंच से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दोबारा वोट देने की अपील की। विधायक कमलेश शुक्ला ने भी सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय सिंह, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिव शरणप्पा, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, डॉ. संजय चंद, अरुण कुमार शाही, राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. अंर्तयामी सिंह, सुब्रत शाही, राजेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।
भाजपा को जिताने के नाम पर भड़की आशाएं
बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने भाजपा को दोबारा वोट देने की अपील के बाद भाषण समाप्त किया। उनके बाद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाषण देना शुरू किया तो पंडाल में बैठी आशाएं हाथ उठाकर मानदेय बढ़ाने की मांग करने लगीं। उनका कहना था कि सरकार सभी का ध्यान दे रही है तो फिर दिन-रात कार्य करने वाली आशाओं को सिर्फ एक हजार रुपये मानदेय क्यों मिल रहा है। महंगाई के दौर में इतने में घर खर्च कैसे चलेगा। मामला बढ़ता देख एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. संजय चंद मंच से नीचे उतरे और आशाओं को शांत कराने लगे। बात नहीं बनी तो डीएम ने माइक संभाला और बोले कि प्लीज शांत हो जाइए, आपकी जो भी मांगें होंगी, पूरी की जाएगी। इसके बाद नाराज आशा कार्यकर्ता शांत हुईं। कार्यक्रम में आशाएं सभी सीएचसी से आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को लेकर आई थीं।
विज्ञापन
640 किसानों को दिया गया 15 करोड़ ऋण
महोत्सव में लीड बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कैंप लगाकर करीब 640 किसानों को केसीसी और अन्य योजनाओं के तहत करीब 15 करोड़ रुपये का ऋण पत्र वितरित किया गया। एलडीएम बीएस मीणा ने बताया कि सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से ऋण लोगों को आसानी से मुहैया कराया जा रहा है।
केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
देवरिया। रजला में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को सांसद कलराज मिश्र पहुंचे और निरीक्षण किया। वहां मौजूद ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट की कमी नहीं होगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखें।