फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पूर्व विधायक ने शहीद के परिवार को दिया दो साल पुराना चेक,वायरल

पूर्व विधायक ने शहीद के परिवार को दिया दो साल पुराना चेक,वायरल

Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने शहीद के परिवार को दिया दो साल पुराना चेक,वायरल
विजय लक्ष्मी
भटनी (देवरिया)। पुलवामा में शहीद विजय कुमार मौर्य के परिवार को पूर्व विधायक गजाला लारी ने दो साल पहले का चेक थमा दिया। एक लाख रुपये का यह चेक 19 फरवरी 2017 की तारीख का है। हालांकि पूर्व विधायक ने इसे मालवीय भूल बताते हुए कुछ घंटे बाद ही दूसरा चेक भेज दिया। उधर, विपक्षी इसे शहीद के परिवार का अपमान बता रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी ने मंगलवार को शहीद के घर वालों को एक लाख रुपये का चेक दिया था। उनके जाने के बाद जब परिवार की नजर चेक पर पड़ी तो उस पर दर्ज तारीख देख वे दंग रह गए। यह चेक 19 फरवरी 2017 को जारी हुआ था, जिसकी वैधता तीन माह बाद खत्म हो चुकी है। घरवालों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक गजाला को दी। इस बीच किसी ने चेक की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे पूर्व विधायक विपक्षियों के निशाने पर आ गई हैं। इस बाबत गजाला लारी का कहना है कि मानवीय भूल से चेक पर तारीख लिखते समय गलती हो गई थी। पता चलने पर दूसरा चेक घर वालों को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहीद के घरवालों के लिए मैंने सरकार से एक करोड़ रुपये की मदद मांगी थी, तभी से सत्ता पक्ष के लोग मुझे बदनाम करने में लगे है। उधर, शहीद के पिता रामायण मौर्य का कहना है कि पूर्व विधायक ने कुछ घंटे बाद ही दूसरा चेक दे दिया। भूलवश तारीख की गलती हुई थी। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed