{"_id":"5bb8e8d3867a5568456699f5","slug":"141538844883-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन सर्वे को दस्तक देंगे पोस्टमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन सर्वे को दस्तक देंगे पोस्टमैन
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
postman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक भी घर बिजली की रोशनी से अब महरूम नहीं रहेगा। गांवों में कभी चिट्ठी लेकर जाने वाले पोस्टमैन अब बिजली से वंचित घरों को चिह्नित कर रहे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद बिजली निगम ‘सौभाग्य योजना’ के तहत कनेक्शन देगा। देवरिया और कुशीनगर के 3598 गांवों में सर्वे के लिए 696 पोस्टमैनों की ड्यूटी लगाई गई है।
सरकार की मंशा है कि संपूर्ण घरों में बिजली की रोशनी पहुंचे। इसके लिए पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत बिजली निगम बड़े पैमाने पर वंचित गांवों व मजरों को चिह्नित कर विद्युतीकरण किया। बावजूद इसके अधिकांश घर ऐसे हैं, जिनके पास बिजली का कनेक्शन नहीं है। इच्छुक लोगों को बिजली कनेक्शन देने के लिए बिजली निगम प्रयासरत है। लेकिन डाक विभाग को इसके लिए सरकार ने अलग से जिम्मेदारी दी है। पोस्टमैन गांव में पहुंचकर बिना बिजली कनेक्शन वाले घरों के मुखिया से संपर्क कर नाम, पता और मकान नंबर ले रहे हैं। प्रत्येक दिन पोस्टमैन अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन विभागीय अधिकारियों को भेज रहे हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर बिजली निगम लोगों को बिजली कनेक्शन मुहैया करा रहा है।
14 अक्तूबर तक बिजली कनेक्शन से वंचित घरों को चिह्नित कर सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप देनी है। इसके लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। 50 फीसदी लगभग डाटा कंप्यूटर में फीड भी हो गया है।
विज्ञापन
- पारसनाथ, मुख्य डाक अधीक्षक।
बीपीएल और सामान्य परिवार की बन रही सूची
सर्वे रिपोर्ट में पोस्टमैन बीपीएल और सामान्य परिवार की अलग-अलग सूची तैयार कर रहे हैं। बीपीएल परिवार को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। सामान्य परिवार को बिजली कनेक्शन देने के बाद 50 रुपये प्रत्येक महीने के हिसाब लिया जाएगा।
सभी डाकघर होंगे ऑनलाइन
पोस्ट पेमेंट से देवरिया और कुशीनगर के 60 डाकघर जुड़ गए हैं। इस वर्ष सभी डाकघरों को इस योजना से जोड़ने और ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की तैयारी डाक विभाग की है। इसके लिए दोनों जिलों में कार्य चल रहा है।
देवरिया-कुशीनगर मुख्य डाकघर से जुड़े गांव-3598
दोनों जिलों में सर्वे के लिए लगे पोस्टमैन-696