{"_id":"5a5a3cda4f1c1bdd408b4a16","slug":"141515863258-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी से वंचित किसानों ने घेरा तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी से वंचित किसानों ने घेरा तहसील
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
ऋणमोचन से वंचित तहसील का घेराव करते केवटलिया गांव के किसान और एसडीएम को देते पत्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ऋण माफी योजना के लाभ से वंचित केवटलिया गांव के किसानों ने शनिवार को तहसील का घेराव किया। किसानों ने तहसील प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दरअसल, गांव के अभिलेख बदोबस्त में होने के कारण ऋण माफी की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। ऐसे में किसानों का ऋण बैंक माफ नहीं कर रहे हैं।
गांव के किसान मैनेजर सिंह, ज्ञानचंद राव, गुलाब यादव, श्रीनिवास, चतुर्भुजी सिंह, राजेंद्र सिंह, रामअनुज, संजय सिंह, प्रभुनाथ आदि ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि गांव के करीब सौ किसान केसीसीधारक हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से लागू ऋणमोचन योजना का अब तक एक भी किसान को लाभ नहीं मिला है। बैंक कर्मचारी गांव का रिकॉर्ड नहीं उपलब्ध होने की बात कह रहे है तो तहसील के कर्मचारी बैंक कर्मियों की लापरवाही को वजह बता रहे हैं। दो फसल गवां चुके किसान अब बैंक कर्ज की चिंता से बेहाल है। किसानों का परिवार तंगहाली से गुजर रहा है। गांव के जमीन संबंधित अभिलेख सर्वे में है। कृषि विभाग भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
---------------
ऋण माफ नहीं हुआ तो तहसील पर प्रदर्शन
- किसानों ने कहा है कि अगर उनका ऋण माफ नहीं किया गया तो वे मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत एसडीएम रामबिलाश ने कहा कि इस संबंध में सर्वे कानूनगो और बैंक प्रबंधक से बातचीत की जा रही है। जल्द ही किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।