{"_id":"5a47cc804f1c1baa268b6b81","slug":"141514654848-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती को अस्पताल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती को अस्पताल से निकाला
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके ठंड में रात में सीएचसी से प्रसूता को निकाला बाहर, ठंड में गेट पर रो रही महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को सीएचसी की नर्स ने रात में बाहर निकाल दिया। कड़ाके की ठंड में महिला रोते हुए एक बाइक सवार को अस्पताल गेट पर मिली। बाइक सवार ने महिला को एक निजी अस्पताल में प्रसव कराने को दाखिल कराया। अस्पताल से महिला को नहीं इलाज मिला और न ही दूसरे अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा।
टेढ़ा स्थान वार्ड के रमेश की पत्नी संगीता को शुक्रवार की शाम प्रसव पीड़ा होने लगी। मोहल्ले की दो महिलाएं उसे लेकर सीएचसी पर ले गई। एक घंटे तक अस्पताल की नर्स उसके जांच में लगी रही। रात करीब दस बजे नर्स ने प्रसूता की हालत खराब बताकर दूसरे अस्पताल जाने को कहा। प्रसूता के घरवालों के अनुसार उन्होंने जिला अस्पताल पर जाने के लिए रेफर पर्ची बनाने को कहा। नर्स ने प्रसूता को नगर के एक प्राईवेट अस्पताल में जाने की सलाह दी। प्रसूता के घरवालों ने रुपये का अभाव बताया तो नर्स झल्ला गई। उसने अस्पताल से बाहर जाने को कहा। कंपकंपाती ठंड में प्रसूता को लेकर दोनों महिलाएं सीएचसी से निकल गईं। प्रसूता का रो रोकर बुरा हाल था। इस दौरान एक युवक ने महिला के रोने का कारण पूछा। उसने महिला को ले जाकर एक प्राईवेट चिकित्सालय में दाखिल कराया। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने कहा कि मामला गंभीर है। स्टॉफ नर्स को मामले में तलब किया जाएगा।