{"_id":"5a0b1f524f1c1b59678bbb71","slug":"141510678354-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल देवरिया आएंगे सीएम आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल देवरिया आएंगे सीएम आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आवास के सामने टुटे हुए डिवाइडर को प्रशासन ने रात में ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ 16 नवंबर को जिले में आ सकते हैं। चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। प्रशासनिक महकमे में हलचल शुरू हो गई है। सुरक्षा और स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उधर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा और हियुवा ने अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। भाजपा ने राजकीय इंटर कॉलेज में सीएम के लिए जनसभा स्थल चयनित किया है। 16 नवंबर को दोपहर दो बजे समय संभावित है। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। डीएम सुजीत कुमार ने मंगलवार की शाम को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों की मीटिंग तलब की। अधिकारियों के साथ ग्राउंड का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चर्चा की। रास्ते में किन जगहों पर बैरिकेेडिंग होनी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश शंकर से इस बारे में चर्चा की। इसके अलावा सीएमओ डॉ. रामनिवास से अलर्ट रहने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीके चौधरी को मंच के लिए टेक्निकल गाइडेंस देने का निर्देश दिया। मीटिंग में सीडीओ राजेश त्यागी, मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, एडीएम वित्त राजस्व सीताराम गुप्त, एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह समेत तमाम अधिकारी रहे।