फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा

Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा
देवरिया। जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। दो बार सदस्य आमने-सामने आ गए। विधायक की नसीहत पर सदस्य भड़क गए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की गई। तीन घंटे तक चली बैठक में काफी गहमागहमी रही। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया। जल निगम के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। बिजली महकमा, लोहिया आवास में धांधली, शौचालय के निर्माण में मानक की अनदेखी, सड़कों की बदहाली दूर नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से सभागार में बैठक शुरू हुई। समाज कल्याण अधिकारी डीएन शुक्ल छात्रवृत्ति के आवेदन के बारे में जानकारी दे रहे थे। इसी बीच सदस्य और उनके पतियों ने पेंशन के सत्यापन के तौर तरीकों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री के इशारे पर सत्यापन करने का आरोप लगाया। अशोक यादव ने सदस्यों के बीच में सवाल पूछने को कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की बात कहा। उनके समर्थन में अजय यादव आ गए। दोनों सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सदन ऐसे चलेगा तो हम लोग बाहर जा रहे हैं। इसके बाद मनोज भारती और रवि प्रकाश सिंह कुशवाहा भड़क गए। इसी बीच हो हल्ला होने लगा। सदस्यों का गुट अशोक और अजय की तरफ बढ़ने लगा। मामला बिगड़ता देख अध्यक्ष रामप्रवेश यादव मंच से नीचे उतरे। सदस्यों के बीच पहुंच कर मनुहार की। सदस्यों का कहना था कि किसको कौन सी जगह आरक्षित है, इसका पालन नहीं हो रहा है। आखिरकार पीडी रविशंकर राय को मंच से उतर कर पत्रकार दीर्घा में बैठना पड़ा। किसी तरह बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया। शकुंतला भारती ने कहा कि महिलाओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। माहौल बिगड़ता देख अध्यक्ष रामप्रवेश का तेवर तीखे हो गया। विधायक काली प्रसाद ने सदस्य के तौर पर अपने अनुभव को साझा किया। अधिशासी अभियंता जल निगम अरविंद कुमार विभागीय कार्यों को गिना रहे थे। सदस्यों ने पिछली बैठक के कार्रवाई के बारे में जानकारी चाही, लेकिन जवाब नहीं दे सके। इसके बाद सदस्यों ने कहा कि इनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाए वर्ना सदस्यों की छवि खराब कर देंगे। अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि एक साल पहले जो वादा किया था अब तक पूरा नहीं कर सके हें। सीडीओ राजेश त्यागी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सदस्यों ने कहा कि 15 हैंडपंप को बेच दिया है। एक सदस्य को जानकारी देने पर सीडीओ भड़क गए। अधिशासी अभियंता से कहा कि सदन को बताएं किसी एक व्यक्ति को नहीं। ओमप्रकाश यादव ने बताया कि एमएलसी रामअवध यादव के कोटे का इंडिया मार्का हैंडपंप और रिबोर में धांधली बरती गई है। 15 हैंडपंप को विभाग ने बेच दिया है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। सदस्य सिकंदर यादव ने रुद्रपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में महामारी फैलने की आशंका जताई। कहा कि दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। सीडीओ राजेश त्यागी ने ग्राम स्वास्थ्य समिति से 10 हजार रुपये से दवाओं का छिड़काव की बात कही। ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर ने कछार में आवागमन बहाल का मामला उठाया। इसके अलावा सदस्यों को 10 सोलर स्ट्रीट लाइट और 10 इंडिया मार्का हैंडपंप आवंटित करने की मांग की। दोपहर 2.15 बजे विधायक सुरेश तिवारी ने सदस्यों को गरिमा का पाठ पढ़ाना शुरू किया। इस पर सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि सदस्यों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। अपर मुख्य अधिकारी ज्ञान धन सिंह ने एजेंडा पढ़ कर सुनाया। इस दौरान विधायक जन्मेजय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ब्रहृमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



घूस देने बनाया जा रहा है मेडिकोलीगल
रामप्रकाश यादव ने कहा कि लार सीएचसी में अव्यवस्थाएं हैं। बाहर से दवाएं लिखी जा रही है। रुपये के बल पर मेडिकोलीगल कराया जा रहा है। यह खेल लार पुलिस के शह पर हो रहा है। सदस्य रामप्रकाश यादव ने लोहिया आवास और शौचालय नहीं बनाए जाने का मामला उठाया। कहा कि परोहा-भाटपाररानी में लोहिया आवास और शौचालय नहीं बनाए जाने का शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य वित्त से नहीं होगा दुकानों का निर्माण
जिले में विभिन्न जगहों पर स्थित दुकानों के जीर्णोद्धार का मसला गरमा गया। सदस्यों ने कहा कि किस रकम से निर्माण कराया जाएगा। इस पर अशोक यादव ने कहा कि राज्य वित्त से निर्माण नहीं कराया जाए। जिला पंचायत का बिजली बिल 30 लाख रुपये बकाया है। इसके चलते बिजली गुल है। सदस्यों के अपील के बाद चार किस्त में भुगतान करने की बात पर सहमति बनी है।


डीडीओ को भी छोड़ना पड़ा मंच
दोपहर 1.35 बजे सदर विधायक जन्मेजय सिंह और बरहज के विधायक सुरेश तिवारी एक साथ सभागार में पहुंचें। उस वक्त सदन की कार्यवाही चल रही थी। मंच पर सीमित कुर्सी होने से डीडीओ को हटना पड़ा। इसके अलावा अपर मुख्य अधिकारी ज्ञान धन सिंह को भी नीचे आकर बैठना पड़ा। इसके पूर्व दोपहर एक बजे सीडीओ राजेश त्यागी किसी कार्यवश चले गए। इसके चलते मंच पर डीडीओ बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed