फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस
मेहरौनाघाट। दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विरोध करने पर विवाहिता को घर से निकालने का मामला सामने आया है। एसपी के निर्देश पर लार पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बेटी की शादी लार थाना क्षेत्र के सजांव गांव के राजकुमार गुप्ता के साथ तीन महीने पहले की थी। आरोप है कि ससुराल में 10 दिन रहने के बाद पति उल्टी सीधी हरकतें करने लगा। लोकलाज के चलते विरोध नहीं किया। बाद में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी मायके वालों को दी। विवाहिता के परिवार वालों ने कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बावजूद बात नहीं बनी। विवाहिता का आरोप है कि पति अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। विरोध पर कई बार मारा पीटा भी। कुछ दिन बाद घर से भी निकाल दिया। विवाहिता ने लार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अनसुना किया तो एसपी राजीव मल्होत्रा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि पति राजकुमार गुप्त, सास मैना देवी, ननद हीरामनी, जेठ राधाकृष्ण, जेठानी रीना पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed