फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस की पहरेदारी में हुई एमएसी की काउंसलिंग

पुलिस की पहरेदारी में हुई एमएसी की काउंसलिंग

Mon, 04 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पहरेदारी में हुई एमएसी की काउंसलिंग
मेहरौनाघाट। एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में एमएसी की काउंसलिंग पुलिस की मौजूदगी में हुई। इसकी वजह से नामांकन के नाम पर छात्र-छात्राओं से रकम वसूलने वाले छात्र नेता और कर्मचारियों की एक नहीं चली। बहुत दिन बाद कॉलेज में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में एमएसी में 60 सीट है। इसके लिए करीब 400 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। नामांकन कराने के लिए कई छात्र नेता और कॉलेज के कर्मचारियों ने दस से 15 हजार रुपये वसूल रखे थे। मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद रकम वसूलने वालों की बेचैनी बढ़ गई। रकम वसूलने वाले कॉलेज प्रशासन पर मेरिट लिस्ट में फेरबदल करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन किसी की एक नहीं चली। सोमवार को कॉलेज खुला तो काउंसलिंग के लिए छात्र-छात्राओं की जमघट लग गई। कुछ लोग प्राचार्य जीवन दर्शन दीक्षित पर काउंसलिंग में धांधली के लिए दबाव बनाया। मामला बिगड़ता देख कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। इंस्पेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भेजा। पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज पर काउंसलिंग हुआ। इस बाबत इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि काउंसलिंग की निष्पक्षता में कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे थे। प्राचार्य की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी।
विज्ञापन


दाखिला के लिए जोर आजमाइश
स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काउंसलिंग हुई। कुछ छात्रनेता अपने चहेतों को भी दाखिला दिलाने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आए। पूर्व में छात्रों ने मेरिट सूची पर सवाल खड़ा किया था। इससे कालेज का माहौल गरमा गया था। अब स्वच्छ तरीके से काउंसलिंग करा कर दाखिला दिलाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed