{"_id":"59948e314f1c1bf10f8b460a","slug":"141502907953-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलट मालिक समेत नौ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलट मालिक समेत नौ लोगों पर केस दर्ज
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लंबे समय से सलेमपुर के एक होटल में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस की छापामारी से होटल में भगदड़ मच गई। आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भाग गए। नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने होटल को सील कर दिया।
नगर पंचायत कार्यालय से मोहरभाई चौक जाने वाली सड़क पर ‘पथिक निवास’ है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यहां देह व्यापार का धंधा चलता था। एसपी राजीव मल्होत्रा से किसी ने शिकायत की। एएसपी के निर्देश पर सीओ शितांशु कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की शाम होटल पर छापामारी की गई। कई लोग पीछे के रास्ते भाग गए। पुलिस ने भरौली निवासी होटल मैनेजर जीतेंद्र, रामप्रवेश, वर्कर सतीश यादव, धनौती लाला गांव निवासी राकेश यादव, नवलपुर गांव निवासी जीवन गुप्ता, इंदौली गांव निवासी उमाशंकर, नौतन बिहार और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक बाइक और एक स्कार्पियो भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आठ लोगों समेत होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया। एसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को 2500 रुपये का इनाम दिया।