फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   14 corona infected including two pregnant were found

दो गर्भवती सहित 14 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
14 corona infected including two pregnant were found
दो गर्भवती सहित 14 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण कम हुआ है, पर मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को दो गर्भवती सहित 14 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 111 हो गई है।
सोमवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड भागलपुर तथा लार ब्लॉक क्षेत्र की गर्भवती दो महिलाएं नियमित जांच कराने अस्पताल पहुंचीं। जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक के परिवार में दो तथा दूसरे के परिवार में दस सदस्य हैं। भागलपुर ब्लॉक की एक महिला सप्ताह भर से खांसी से पीड़ित थी। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची, जहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शहर के एक मोहल्ले की महिला, बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले की दो महिलाओं व एक व्यक्ति ने जांच कराई। तीनों संक्रमित मिले। सदर ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक सेना का जवान है। उसने ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी ब्लॉक क्षेत्र का अन्य एक युवक भी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला। इसी क्षेत्र के एक ही परिवार की एक महिला व एक व्यक्ति ने जांच कराई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके परिवार में सात सदस्य हैं। इसी ब्लॉक के एक युवक को चार दिनों से बुखार था। उसने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलीी। परिवार में छह लोग हैं। देसही देवरिया ब्लॉक क्षेत्र की युवती भी जांच में संक्रमित मिली। सलेमपुर ब्लाक क्षेत्र का एक व्यक्ति पैर में चोट लगने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हुआ, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

86 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। अब तक 22512 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, 22173 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 86 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन के 19 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 25 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed