फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जातिगत भावनाओं से उपर उठकर अंबेडकर ने समाज का एकीकरण किया

जातिगत भावनाओं से उपर उठकर अंबेडकर ने समाज का एकीकरण किया

Thu, 06 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जातिगत भावनाओं से उपर उठकर अंबेडकर ने समाज का एकीकरण किया
डॉ. आंबेडकर ने किया समाज का एकीकरण
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में गुरुवार को मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और भारत में सामाजिक असमानता के खिलाफ किए गए संघर्षों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम भारत के परिवर्तनवादी आंदोलन के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। वह भारत के दलित समाज के सुधारक व पुरुषार्थ के प्रतीक थे। भारतीय समाज अनंतकाल से जाति, वर्ग विभाजन के कारण बंटा था। बाबा साहब ने समाज के एकीकरण का सराहनीय प्रयास किया। उन्होंने चिंतन और संघर्षों से देश के हर क्षेत्रों में बदलाव लाया। वह भारतीय संविधान के जनक थे। आज के युवाओं को उनके पद चिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान वरुण राय, संदेश यादव, सत्यप्रकाश मणि, मनोज मणि, गंगा सागर, जवाहरलाल बरनवाल, राशिद अंसारी, समीप पांडेय, रामप्रवेश सिंह, रमेशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed