फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वरदात साबित होगा आयुष्मान भारत योजना,1.45 लाख परिवार को मिलेगा लाभ

वरदात साबित होगा आयुष्मान भारत योजना,1.45 लाख परिवार को मिलेगा लाभ

Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
वरदात साबित होगा आयुष्मान भारत योजना,1.45 लाख परिवार को मिलेगा लाभ
फोटो समाचार
विज्ञापन

वरदान साबित होगी आयुष्मान भारत योजना
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया शुभारंभ, 1.45 लाख परिवार को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री का राची में योजना का उद्घाटन भाषण सुनने के बाद दिया गोल्डन कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राची में योजना के उद्घाटन भाषण टीवी स्क्रीन पर सुनने के बाद पांच मरीजों को गोल्डन कार्ड दिया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री ने गरीबी को करीब से महसूस करने के बाद की। योजना में चयनित जिले के करीब 1.45 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा। जिले में इसके लिए सात सरकारी और चार प्राइवेट नर्सिंगहोम को चयनित किया गया है। एक साल में पांच लाख तक का इलाज मरीजों को इस योजना के अंतर्गत मिल सकता है। चयनित किए गए सरकारी अस्पतालों का दायरा और बढ़ाया जाए। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि करोड़ों लोगों का बेहतर इलाज आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पाता था। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने यह योजना लागू की। इसका लाभ हर गरीब और कमजोर लोगों को मिलेगा। चयनित अस्पतालों में आने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती की गई है। संचालन मंजू पांडेय ने किया। इस दौरान स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक कमलेश शुक्ला, डीएम अमित किशोर, सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, संजय चंद, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. माला सिन्हा, अरुण शाही, बृजेश पांडेय, राकेश पांडेय, अशोक कुशवाहा, रामशीष कुशवाहा, राजेश शाह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल सुरौली में आयुष्मान योजना की जानकारी कैंप लगाकर दी गई। इस दौरान डॉ. मार्कंडेय प्रसाद, एपी पांडेय, लक्ष्मीकांत ओझा, अजीत श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्रा, राजन यादव, प्रमोद शाही, अभिषेक राय, अजय शाही, चन्द्रमोहन, मुकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जिले के इन अस्पतालों का योजना में हुआ है चयन
देवरिया। सरकारी अस्पतालों में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, पथरदेवा सीएचसी, देसही देवरिया सीएचसी, सलेमपुर सीएचसी, रुद्रपुर सीएचसी, गौरीबाजार सीएचसी इसके अलावा निजी अस्पतालों में शहर के सावित्री नर्सिंग होम, आविदा अस्पताल साकेत नगर, रुद्रपुर के सेवाश्रम अस्पताल और आरडी अस्पताल का आयुष्मान योजना में चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना की खबर में जोड़े
देवरिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 11 अस्पतालों के अलावा 30 हेल्थ वेलसेंटर भी खोला जाएगा। यहां पर एक-एक आयुष्मान मित्र की तैनाती की जाएगी। यहां पहुंचने वाले मरीजों को योजना का तरीका बताया जाएगा जो चिह्नित अस्पतालों तक इन्हें पहुंचाएगा।

स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत : सूर्यप्रताप शाही
बघौचघाट। आयुष्मान भारत योजना के तहत पथरदेवा विकास खंड के शाहपुर शुक्ल गांव के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1200 मरीजों का निशुल्क इलाज हुआ और दवा दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप प्रताप शाही ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करते हुए उपस्थित जनता को इसके बारे में बताया। कहा कि यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, बेनीमाधव शुक्ल आदि ने संबोधित किया। संचालन अवधेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुरारी मोहन शाही, बीडीओ योगेंद्र तिवारी, दयाशंकर शास्त्री, डॉ अवधेश सिंह, डॉ, अजय शाही, रामायन शाहनी, उमेश शुक्ला, सुषमा दुबे, भोला यादव, आरिफ उर्फ पोलन, डबलू शुक्ला, रामअशीष मौर्य आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान की शुरुआत
गांवों में कैंप लगाकर चिह्नित किए गए मरीज
एकला मिश्रौलिया और कोरवा में लगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई। इस दौरान एकला मिश्रौलिया और कोरवा गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाए गए। इस दौरान बीमार लोगों को चिह्नित कर उन्हें दवा सुझाई गई।
एकला मिश्रौलिया गांव में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रामजतन पुजारी और कोरवा में नगर मंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कैंप का शुभारंभ किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। दोनों गांव में बुखार, सर्दी और मधुमेह के 64 मरीज आए। उन्होंने कहा कि रोगियों के इलाज के लिए योजना के तहत समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज बड़े अस्पतालों में कराया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. गणेश गुप्ता, एचईओ एलबी चौधरी, विकास कुमार, कमलेश सिंह, गौरीशंकर, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, महेश मणि, जयेंद्र नाथ शर्मा, निखिल मौर्या, शिवमहिमा कुशवाहा, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
जन आरोग्य योजना में देखे गए 176 मरीज
लार रोड। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण किया गया। भागलपुर ब्लॉक के पनिका गांव में आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर लगाकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 176 लोगों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शम्भू जायसवाल ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी राहत मिली है। इस दौरान भागलपुर बीडीओ सचिदानन्द, कन्हैया तिवारी, शिवशंकर जायसवाल, नित्यानन्द पाण्डेय, ग्राम प्रधान सुबाष ठाकुर, रामानंद मिश्र, अशोक सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

फोटो समाचार
मित्र योजना शिविर में मरीजों की जांच की गई
बरहज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुबौली के टोला पकड़ी तिवारी में मित्र योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाएं दी गईं।

रविवार को आयोजित शिविर में करीब 200 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं दी गईं। जहां दर्जनों गांवों के मरीजों ने लाभ लिया। सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित ने बताया कि गरीबों और छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए मित्र योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि धनाभाव में आएदिन चिकित्सकीय परामर्श से वंचित लोगों की मौत हो रही है। इसको लेकर सभी संस्थाओं पर गरीबों और छात्रों को निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं। इस दौरान डॉ. प्रिया मिश्र, डॉ. राहुल राज, कृष्ण कुमार तिवारी, इंजीनियर करुणेश तिवारी, संजय, देवानन्द, गुड्डु दूबे, गुलाब तिवारी, दयाशंकर, बिन्नू तिवारी, कमलेश शुक्ल, अनिरुद्ध, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed