{"_id":"5b4b7d214f1c1b48748b4e73","slug":"131531673889-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशलहे की बट से पीट कर किशोर से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशलहे की बट से पीट कर किशोर से मोबाइल छीना
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। चार बाइक पर आधा दर्जन से अधिक सवार बदमाशों ने खेत की सिंचाई कर रहे किशोर को असलहे की बट से मारपीट कर बेहोश कर दिया। किशोर के बेहोश होने पर पॉकेट से बदमाशों ने मोबाइल निकाल असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के सतोतर गांव निवासी अभिषेक यादव अपने गांव की सड़क के किनारे खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस बीच चार बाइक पर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे और असलहे की बट से वार कर दिया और मोबाइल छीनने लगे। अभिषेक ने मोबाइल छीनने का विरोध किया तो अन्य बदमाश किशोर को पीटने लगे। जिससे वह बेहोश हो खेत में गिर गया। यह देख ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख पॉकेट में रखा मोबाइल बदमाश लेकर असलहा लहराते हुए भाग निकले । घटना की जानकारी ग्रामीणों ने किशोर के परिजन को दी। सूचना पा कर पहुंचे परिजनों ने किशोर को बेहोश देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार हुआ। पीड़ित ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने इस घटना में एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसओ लार श्रवण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है एक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्दी घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।