फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीआरडी चुनाव परिणाम

बीआरडी चुनाव परिणाम

Wed, 04 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी चुनाव परिणाम
बरहज। बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। मतों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी ने शाश्वत को अध्यक्ष और महामंत्री पद पर अजीत पटेल के नाम की घोषणा की। महामंत्री पद के लिए एक मत से हार-जीत के विरोध पर दोबारा मत गणना कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं की सुविधा लेकर पांच पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही बूथों पर सूर्य के तेवर के साथ मतदाताओं की कतार बढ़ने लगी। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। मतदान में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कुल 2352 मतों में 1446 मत पोल हुए। 1407 वोट वैध और 39 वोट अवैध घोषित किए गए। मतगणना में सभी प्रत्याशी एक-दूसरे को पीछे छोड़ रहे थे। चुनावी घोषणा में अध्यक्ष पद के लिए शाश्वत 1031 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी लव कुमार सोनकर को 735 मतों से, उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने 915 ने विष्णु पांडेय को 413 मतों, महामंत्री अजीत पटेल ने 419 मत पाकर शुभम तिवारी एक मत से पराजित किया। संयुक्त मंत्री भरत कुमार मद्घेशिया ने 365 मतों से अरुण पाल और पुस्तकालय मंत्री अभिषेक त्रिपाठी ने अरविंद विश्वकर्मा को 26 मतों के अंतर से पराजित किया। चार अन्य पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी नहीं प्रस्तुत की थी। विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश पांडेय और चुनाव संरक्षक शिवानंद गुप्त ने शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम अरुण सिंह, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्र, इंस्पेक्टर सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोकझोंक के बाद दुबारा हुई मतगणना
बरहज। चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले एक मत के अंतर से महामंत्री पद पर हो रहे हार-जीत में मतदाता की ओर से एक मत पर कोष्ठक बनाने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। प्रत्याशी उक्त मत को अवैध घोषित करने की मांग कर रहे थे। करीब 25 मिनट तक हुए नोकझोंक में पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद दोबारा मतगणना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed